uncategorized

चुनाव आयोग पर टकराव बढ़ा: खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का रखा प्रस्ताव

Lucknow Focus News Desk: चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच टकराव बढ़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है।

यह घटनाक्रम बीते रविवार, 17 अगस्त, 2025 को चुनाव आयोग द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आया, जिसमें आयोग ने ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों पर विपक्षी दलों को सीधी चेतावनी दी थी। आयोग ने कहा था कि राजनीतिक दल उनके कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति न करें और आरोपों के समर्थन में एक हफ्ते के भीतर सबूत और हलफनामा दाखिल करें।

विपक्षी दलों ने जताई नाराजगी

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से तमाम विपक्षी दल नाखुश नजर आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस संवैधानिक पद की गरिमा को कमजोर किया है।” उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयुक्त बीजेपी के साथ वैसा व्यवहार क्यों नहीं करते जैसा कांग्रेस के साथ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बीते दिनों एक प्रेजेंटेशन के जरिए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। दूसरी तरफ, CEC ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि आयोग न तो ऐसे झूठे आरोपों से डरता है और न ही मतदाता। उन्होंने कहा कि आयोग के लिए सभी राजनीतिक दल बराबर हैं और यदि उन्हें कोई गड़बड़ी दिखती है तो वे सबूत पेश करें।

यह सारा विवाद सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद और तेज हो गया था, जिसमें चुनाव आयोग को बिहार में विशेष पुनरीक्षण के तहत हटाए गए 65 लाख वोटरों के नाम सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया था।

Also Read: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश दर्शन में

Related Articles

Back to top button