इन्फोटेनमेन्ट
आलिया के मां बनने पर कपूर और भट्ट खानदान में बधाइयों का तांता

मुंबई। जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बने हैं, दोनों खानदानों में खुशी की लहर है। हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। रणबीर कपूर की मां और नई-नई जन्मी नन्हीं परी की दादी नीतू सिंह और नाना महेश भट्ट फूले नहीं समा रहे हैं। रिश्तेदारों की बधाइयां लगातार मिल रही हैं।
रविवार को बच्ची की जन्म की जानकारी आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दी। उन्होंने लिखा-हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बेबी आ गया है। वह एक जादुई बच्ची है…(देखें नीचे आलिया की पोस्ट की फोटो)।

आलिया और रणबीर ने बीते अप्रैल महीने में शादी की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी। तबसे दोनों के फैंस को खुशी के इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)




