देश
कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से
कांग्रेस का तीन दिनों तक चलने वाला संकल्प चिंतन शिविर आज 13 मई को राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो रहा है। यह 13, 14 और 15 मई को अर्थात तीन दिनों तक चलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस शिविर में पूरे देश से पार्टी के चार सौ से अधिक नेता भाग लेंगे। कांग्रेस इस समय हार के दौर से गुजर रही है, ऐसे में इस शिविर से पार्टी को बहुत उम्मीदें हैं।
शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित बहुत से नेता उदयपुर पहुंचे। राहुल से कुलियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की (देखें वीडियो) और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। इस शिविर के लिए प्रदेश राजस्थान कांग्रेस ने काफी अच्छी व्यवस्था की है।
(वीडियो सौजन्य-सोशल मीडिया)



