संविधान दिवस: पीएम मोदी बोले – प्रस्तावना के पहले तीन शब्द एक आह्वान, एक प्रतिज्ञा, एक विश्वास हैं

नई दिल्ली।संविधान दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना के पहले तीन शब्द- ‘We The People’ केवल शब्द नहीं हैं, ये एक आह्वान हैं, एक प्रतिज्ञा हैं, एक विश्वास हैं। उन्होंने संविधान दिवस को विशेष बताते हुए कहा कि भारत ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। इसके पहले शनिवार सुबह 10 बजे सुप्रीम कोर्ट में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों और वेबसाइट का उद्घाटन किया। समारोह में देश के सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, कानून मंत्री किरेन रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज भी मौजूद रहे।
संविधान वह आधारशिला है जिस पर भारतीय राष्ट्र है खड़ा
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संविधान वह आधारशिला है जिस पर भारतीय राष्ट्र खड़ा है। उन्होंने इस दौरान डॉ. आंबेडकर को भी याद किया। कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों का शुभारंभ किया। यह परियोजना अदालतों की आईसीटी सक्षमता के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास है।
फोटो साभार:सोशल मीडिया




