बिजनेस

क्रेडाई एनसीआर ने मधुबन बापू धाम में लगाया नेत्र रोग जांच शिविर, दिए मुफ्त चश्मे

लखनऊ फोकस बिजनेस न्यूज
गाजियाबाद। क्रेडाई एनसीआर ने नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर)  में कंस्ट्रक्शन लेबर्स के स्वास्थ और नेत्र रोगों की जांच के लिए निशुल्क शिविर आयोजित किए हैं। इसी क्रम में मधुबन बापूधाम में सरकारी प्रॉजेक्ट पर श्रमिकों के नेत्र रोगों की जांच के लिए शिविर लगाया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपनी जाँच करवाई.
मधुबन बापू धाम मे जीडीए के प्रॉजेक्ट पर आयोजित नेत्र रोग जांच शिविर में पाया गया कि बड़ी संख्या में श्रमिकों की आंखें कमजोर थीं। परिणामस्वरूप, क्रेडाई एनसीआर ने दवाओं के साथ ही समस्या के समाधान के लिए मुफ्त चश्मे वितरित करेगा। क्रेडाई एनसीआर के सहयोगी फ्लेक्स हॉस्पिटल की टीम ने श्रमिकों के नेत्रों की जांच की और सभी को आवश्यक दवाएं भी दी गईं और नेत्रों के दोष के आधार पर चश्मे बनवाकर दिए गए।
गौड़ ग्रुप के सीएमडी और क्रेडाई एनसीआर के चेयरमैन मनोज गौड़ ने कहा कि “क्रेडाई एनसीआर निर्माण कार्यबल के समग्र विकास में विश्वास करता है और उनकी भलाई के महत्व को पहचानता है। चश्मा और दवाइयां वितरित करने का हमारा निर्णय निर्माण श्रमिकों के बीच कमजोर दृष्टि की समस्या के समाधान की दिशा में एक सक्रिय कदम है। हमारी सीएसआर पहल के माध्यम से, हम श्रमिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने और रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि और स्थिरता में योगदान करने का प्रयास करते हैं।

Related Articles

Back to top button