खीरा है पौष्टिक गुणों का भंडार, खूब खाइए


लखनऊ। इस समय का मौसम है। यह जायद की फसल का माना जाता है। वैसे तो अब खीरा बारहों मास मिलता है लेकिन गर्मी का यह सीजन खीरे का माना जाता है। खीरा खाने के अनेक फायदे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-
-खीरे में 90 प्रतिशत जल होता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, इसके चलते खीरे के सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।
-यह मल को ढीला करके मल अवरोध को खत्म करता है। मलत्याग को आसान बनाता है।
-खीरे में शुगर नहीं होता है। इसे अगर आप सुबह बासी मुंह खाएं तो यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
-खीरा न केवल ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता है बल्कि हमारे हार्ट को मजबूत बनाता है।
-इसके लगातार सेवन से हमारी त्वचा की चमक बढ़ती है। इसके छिलके में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है।
-खीरा विटामिन सी ही नहीं दूसरी विटामिन्स का स्रोत भी है। इसके सेवन से हमारी रोज की विटामिन्स की जरूरत पूरी हो जाती है।



