हेल्थ एंड वेलनेस

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करी पत्ता, सेहत का भी है ‘सुपर हीरो’

Lucknow Focus News Desk: खाने में तड़का लगाने वाला करी पत्ता सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। वैज्ञानिक शोध और आयुर्वेद दोनों इसके कई फायदों की पुष्टि करते हैं। आयुर्वेद में इसे ‘कृष्णनिंब’ कहा जाता है, और सिद्ध व यूनानी जैसी पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में भी इसका इस्तेमाल होता रहा है।

अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, करी पत्ते में कई तरह के विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कार्बाजोल एल्कलॉइड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं।

करी पत्ते के कमाल के फायदे:

  • वैज्ञानिकों का मानना है कि यह शरीर में इंसुलिन के असर को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल काबू में रहता है। यही वजह है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे ‘नेचुरल इंसुलिन बूस्टर’ मानते हैं।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स लिवर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ बना रहता है।
  • बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या से परेशान हैं? नारियल तेल में करी पत्ता उबालकर लगाने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
  • करी पत्ते का नियमित सेवन गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। यह पेट को ठंडक देता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
  • इसमें आयरन और फोलिक एसिड दोनों होते हैं। फोलिक एसिड शरीर को आयरन को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है, जिससे खून की कमी (एनीमिया) का खतरा कम होता है।
  • करी पत्ता में विटामिन-ए अच्छी मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है। पुराने आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे आंखों के लिए फायदेमंद ‘चक्षुष्य’ औषधि कहा गया है।

इसके अलावा, इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल्स तनाव को कम करने और मानसिक शांति देने में भी मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button