कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में हो साइबर लॉ : प्रशांत शर्मा


रवींद्रालय में चल रहे पुस्तक मेले में साइबर सुरक्षा पर गोष्ठी संपन्न
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ। चारबाग स्थित रवींद्रालय में चल रहे पुस्तक मेले में रविवार को साइबर अपराध पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर समाजसेवी प्रशांत शर्मा ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए जरूरी है कि स्कूलों में कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में ही साइबर लॉ से संबंधित मूलभूत चीजों को रखा जाए। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को जन-जन तक पहुंचाया जाए तभी साइबर अपराधों में कमी लाने के साथ इस पर प्रभावी तरीके से काबू पाया जा सकता है।
17 से 26 मार्च तक चले पुस्तक मेले में चल रहे उत्सव में साइबर अपराध पर गोष्ठी का आयोजन नवोन्मेष कुछ तो कहो सीजन 18 में आशीषजी की अध्यक्षता में हुआ। इस गोष्ठी में साइबर अपराध पर समाज के सम्मानित गणमान्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इनमें साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी सौरव मिश्रा, अजयजी ने साइबर अपराध से जागरूकता के लिये बताया कि सभी लोग अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करके रखें। इसके साथ ही व्हाट्सऐप के टू-स्टेप वैरिफिकेशन सिक्योरिटी को एक्टिव कर लें। अजयजी ने बताया कि साइबर अपराध होने पर आप 9454457953/ 54 पर कॉल कर सकते हैं।
गोष्ठी में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




