उत्तर प्रदेश

अंडर-19 गर्ल्स में पहला स्थान डीडीपीएस स्कूल अशोक नगर ने हासिल किया

लखनऊ फोकस न्यूज
गाजियाबाद। शनिवार को एचएलएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन मुकाबले में अंडर-19 गर्ल्स में पहला स्थान डीडीपीएस स्कूल अशोक नगर ने हासिल किया, जिसमें बेस्ट खिलाड़ी प्रिया शर्मा रहीं।
यह प्रतियोगिता जिला वालीबॉल एसोसिएशन के साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसीपी दिल्ली पुलिस एवं पूर्व वॉलीबॉल इंडिया प्लेयर किरण पाल सिंह ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान भी इस मौके पर उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एचएलएम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर दुर्गेश कुमार अग्रवाल एवं असिस्टेंट डायरेक्टर धीरज कुमार शर्मा भी प्रतियोगिता में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पहले दिन अंडर-19 गर्ल्स में पहला स्थान डीडीपीएस स्कूल अशोक नगर ने हासिल किया, जिसमें बेस्ट खिलाड़ी प्रिया शर्मा रहीं। डीडीपीएस स्कूल अशोक नगर ने ग्रीन फील्ड स्कूल संजय नगर को दो सेटों में 25 – 20 और 25 – 23 स्कोर से पराजित किया।
दूसरे स्थान पर ग्रीन फील्ड संजय नगर रहा जिसमें बेस्ट खिलाड़ी साइना डे रहीं, जबकि अंडर 19 गर्ल्स में तीसरा स्थान स्वामी विवेकानंद स्कूल साहिबाबाद ने प्राप्त किया। दूसरे दिन
15 अक्टूबर रविवार को अंडर -19 में ओपन श्रेणी के मैच खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button