इन्फोटेनमेन्ट

भोजपुरी सिनेमा में दिनेशलाल यादव निरहुआ बेजोड़ हैं : अक्षरा सिंह


JANUARY 27, 2021
एक बातचीत में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ने की निरहुआ की जमकर तारीफ
इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ (Entertainment News, Bhojpuri Film)। फिल्म् ‘जान लेबू का’ (Jaan Leboo Ka) के सेट पर भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक बातचीत में भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म के बारे में भी कई बातें बताईं। इस फिल्म की शूटिंग आजकल लखनऊ के पास शिवगढ़ पैलेस में हो रही है। प्रस्तुत है, अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से बातचीत के कुछ अंश-
फिल्म) ‘जान लेबू का’ (Jaan Leboo Ka) के सेट पर अक्षहरा सिंह (Akshara Singh) ने कहा-निरहुआ मेरे पसंदीदा स्टाजर हैं। वे उस फलदार वृक्ष की तरह हैं, जिसकी डालियां फलों से लदी हुईं हैं। उनमें विनम्रता कूट-कूटकर भरी है। मुझे लगता है कि भोजपुरी इंडस्ट्रीर के वे इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनका काम के प्रति विजन और डेडिकेशन बहुत स्ट्रां ग है। उनका कोई जोड़ नहीं हैं। उन्होंरने कई सुपरहिट फिल्मेंर दी हैं। बावजूद इसके वे सभी के साथ सहज और सरल हैं। इसलिए इंडस्ट्रीा की सारी अभिनेत्री उनकी तारीफ करती हैं। मैं लंबे समय बाद उनके साथ काम कर रही हूं, जो बहुत एक्साेइटिंग हैं। निरहुआ मेरे दोस्त भी हैं।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने बातचीत में आगे कहा कि मैं यूपी की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी बेहद मेहनत कर रही हैं। बॉडी को जमा देने वाली सर्दी में एक्स प्रेशन देना आसान नहीं है। वो तो निर्देशक केडी का कमाल है कि हम सभी पूरी इनर्जी के साथ सेट पर जमे हैं। केडी के साथ मैंने पहली फिल्मल ‘जान जाये पर बचन न जाये’ की थी। अब यह फिल्मे कर रही हूं, जिसमें मुझे खूब मजा आ रहा है। मैंने उन्हेंन कभी सेट पर प्रेशर लेकर काम करते नहीं देखा है। उन्हों ने कहा कि यह साल 2021 की मेरी पहली फिल्मी है। साथ ही इस साल कई फिल्मेंा रिलीज भी होने वाली हैं।
आपको बता दें कि फिल्म ‘जान लेबू का’ के निर्माता श्रेय श्रीवास्तीव हैं। फिल्म के निर्देशक दिनकर कपूर (केडी) हैं। फिल्म में निरहुआ और अक्षरा के साथ महिमा गुप्ता , जोया खान, मनोज टाइगर, दीपक भाटिया, नीलिमा पांडेय, इशा, जफर खान, शंकर मिश्रा आदि मुख्य भूमिका में हैं। एक्श न प्रदीप खड़गे का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और कला रवि का है।
(समाचार एवं फोटो स्रोत-प्रेस विज्ञप्ति)

Akshara Singh, Bhojpuri Film, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Entertainment News, Jaan Leboo Ka

Related Articles

Back to top button