दिव्या खोसला कुमार को बेसब्री से इंतजार है आईफा अवार्ड सेरेमनी का


इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ। इस साल का आईफा अवार्डस समारोह का आयोजन अबूधाबी के यास आईलैंड में होने जा रहा है। इस समारोह में बहुत से यंग आर्टिस्ट स्टेज पर अपनी परफार्मेंस देंगे। सबने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबकी कोशिश यही रहेगी कि उनकी परफार्मेंस को सराहना मिले। लेकिन अपनी परफार्मेंस को लेकर अगर कोई बॉलीवुड आर्टिस्ट सबसे ज्यादा एक्साइटेड है तो वह हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार।
बॉलीवुड एक्स्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन जैसे कलाकार भी आईफा-2022 के मंच पर अपने कार्यक्रम देंगे। इन दोनों के साथ दिव्या के लिए यह पहला मौका होगा जब ये इतने बड़े मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
इस कार्यक्रम पर समूची दुनिया की नजर होगी। यह कार्यक्रम समूची दुनिया में लाइव प्रसारित किया जाएगा। जाहिर सी बात है कि इतने बड़े फंक्शन में परफार्म करना है तो नर्वसनेस तो होगी ही होगी।
दिव्या खोसला कुमार कहती हैं कि अपनी इस परफार्मेंस का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)




