हेल्थ एंड वेलनेस

हर सुबह थका हुआ महसूस करते हैं? हो सकता है थायरॉइड, न करें नजरअंदाज

Lucknow Focus News Desk: सुबह उठना भले ही मुश्किल हो, लेकिन अगर भरपूर नींद लेने के बाद भी आपका शरीर थका-थका लगे, चेहरे पर सूजन दिखे, या आपका मूड बार-बार बदल रहा हो, तो यह सिर्फ आलस नहीं बल्कि किसी बड़ी समस्या की ओर इशारा हो सकता है। ऐसे संकेतों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये शुरुआती थायरॉइड की दस्तक हो सकते हैं।

सुबह दिखने वाले थायरॉइड के संकेत

नींद के बाद भी थकान

अगर आप 7-8 घंटे की नींद लेने के बावजूद थके हुए उठते हैं, शरीर भारी लगता है और काम करने का मन नहीं करता – तो यह हाइपोथायरॉइडिज़्म का लक्षण हो सकता है।

चेहरे या आंखों के नीचे सूजन

सुबह उठते ही अगर चेहरा सूजा हुआ लगे या आंखों के नीचे फुलाव नजर आए, तो इसे सामान्य न समझें। यह थायरॉइड असंतुलन का आम लक्षण है।

बाल झड़ना और त्वचा में बदलाव

नहाते वक्त बालों का तेजी से झड़ना और त्वचा का रूखा व बेजान होना ये भी थायरॉइड हार्मोन में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।

मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन

अगर सुबह-सुबह बिना वजह गुस्सा आए, किसी से बात करने का मन न करे या अचानक उदासी महसूस हो तो यह मानसिक थकान थायरॉइड के कारण हो सकती है।

वजन में अचानक बदलाव

बिना कारण वजन बढ़ना या घटना, भूख का बहुत कम या बहुत ज्यादा लगना – ये सब संकेत हैं कि आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा रहा है, और इसकी वजह थायरॉइड हो सकता है।

अगर दिखें ये लक्षण, तो क्या करें?

  • सबसे पहले थायरॉइड टेस्ट (TSH, T3, T4) कराएं
  • आयोडीन युक्त नमक का नियमित सेवन करें
  • नींद पूरी करें, तनाव को कम करें
  • डॉक्टर से सलाह लेकर दवा शुरू करें

दिनचर्या संतुलित और सक्रिय रखें

थायरॉइड की समस्या धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर करती है, लेकिन अगर समय रहते पहचान और इलाज किया जाए, तो इसे पूरी तरह कंट्रोल में रखा जा सकता है। क्योंकि हर सुबह सिर्फ नींद से नहीं, एक अच्छे स्वास्थ्य से शुरू होनी चाहिए थकान से नहीं।

Also Read: चेहरे पर सरसों तेल लगाने के फायदे और नुकसान: जानिए कब करें इस्तेमाल और कब बचें

Related Articles

Back to top button