उत्तर प्रदेश
CM योगी से डॉ. सुधा राव की शिष्टाचार भेंट, दिवंगत पत्रकार डॉ. विक्रम राव को दी श्रद्धांजलि

Lucknow Focus News Desk: उत्तर-मध्य रेलवे की पूर्व मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. के. सुधा राव ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ उनके बेटे और पत्रकार के. विश्वदेव राव भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार और दिवंगत डॉ. के. विक्रम राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहा और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. सुधा राव ने मुख्यमंत्री को अपने दिवंगत पति द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट कीं। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री इन पुस्तकों का विमोचन लखनऊ में आयोजित होने वाले एक औपचारिक कार्यक्रम में करें। मुख्यमंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की।




