इन्फोटेनमेन्ट

‘दृश्यम 3’ का 2 अक्टूबर को धमाका: ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ का 7 साल पुराना रिकॉर्ड निशाने पर

Lucknow Focus News Desk: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की अब तक हुई रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई के मामले में नया इतिहास रच सकती है।

ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

2 अक्टूबर के दिन सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड 2019 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ (War) के नाम दर्ज है, जिसने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) की ऐतिहासिक ओपनिंग ली थी। ‘वॉर’ का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 471 करोड़ रुपये रहा था।

‘दृश्यम 3’ का एडवांस बुकिंग में प्रदर्शन और ओपनिंग अनुमान

बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने 28.80 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों को मिलाकर 36.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है। फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ पहले दिन आसानी से 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी। यदि रिलीज के दिन का रिस्पॉन्स मजबूत रहता है, तो यह आंकड़ा 50 से 60 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे ‘वॉर’ का 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, इशिता दत्ता और श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Back to top button