उत्तर प्रदेश
शर्मनाक: मां ने पैसों का मांगा हिसाब, नाराज कलयुगी बेटे ने सड़क पर पटक-पटककर पीटा

महराजगंज। बेटे से पैसों का हिसाब मांगने से नाराज एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी। बेटे ने मां का बाल खींचते हुए सड़क पर गिराकर लात घूसो से बेरहमी से पीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। बेटे की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला अपना खेत बंटाई पर दे रखा है
यह मामला प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे का है। बताया जाता है कि महिला कमला देवी ने अपना खेत बंटाई पर दे रखा है। मां बंटाई के पैसों से ही अपना खर्चा चलाती है। फसल तैयार होने पर बंटाईदार उसके हिस्से का पैसे देने घर आया, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर उसने कमला देवी के बेटे को यह कहकर पैसे दे दिए कि मां के आने पर रुपए उन्हें दे देना। मां ने जब बेटे से पैसों के बारे में पूछा तो वह गुस्से में उसे बेरहमी से मारने लगा।




