लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी अपने प्रदेश अध्यक्ष को कल देंगे श्रद्धांजलि

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी जी  निधन  गत 8 मई को हो गया। निधन के समाचार से प्रदेश के  कर्मचारी जगत में शोक की लहर  हॆ।   सत्य प्रकाश त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कृषि निदेशालय में  वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्य रत थे एवं महासंघ के वर्ष  जून 2022 कानपुर अधिवेशन में  अध्यक्ष चुने गये। इससे पहले वह महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष व कृषि विभाग  कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी रहे। स्वर्गीय सत्य प्रकाश त्रिपाठी जी श्रद्धांजलि सभा दिनांक 24 मई को  2 बजे से कृषि निदेशालय,लखनऊ के सभागार में होगी।

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रुप से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा जी दिल्ली से चलकर शामिल होंगे। इसके अलावा  मुख्य रुप से  अखिल भारतीय सेवानिवृत्त कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस पी सिंह, एआई एसजीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा राष्ट्रीय पार्षद निधि, फेडरेशन के अध्यक्ष व महामंत्री  दिवाकर सिंह व पुनीत त्रिपाठी , उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष कमल अग्रवाल , महामंत्री   अशोक सिंह कोषाध्यक्ष राम भजन मॊर्या ,  कृषि विभाग के अध्यक्ष व महामंत्री  धरमेन्द्र सिंह व हेमंत सिंह खड़का  कर्मचारी संयुक्त परिषद के  महामंत्री  बुद्धि राम विनोद  कनोजिया, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष संदीप पाण्डे, लोक निर्माण के अध्यक्ष  व मंत्री देवेन्द्र कुमार यादव व मंसूर अली ,  राजकीय  प्रेस के नेता विजय कुमार लोधी , आशीष खरे, शॆलेन्द्र यादव, शॆलेश यादव , रंजीत कुमार, रवि त्रिवेदी, विश्वरुप यादव एवं अन्य कर्मचारी सहित   विभिन्न विभागों के शीर्ष पदाधिकारी गण  उपस्थित रहेंगे।

उपरोक्त जानकारी जिला अध्यक्ष अफ़ीफ़ सिद्दीकी ने दी।

 

Related Articles

Back to top button