उत्तर प्रदेश

कर्मचारी नेता स्व० लल्लन पाण्डे की पुण्यतिथि पर कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व० लल्लन पाण्डे की तीसरी पुण्यतिथि पर कृषि भवन निदेशालय स्थित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यालय कक्ष में कर्मचारियों ने इकठ्ठा होकर पुष्प अर्पित कर याद किया श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस०पी० सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व. लल्लन पाण्डे द्वारा  कर्मचारी आंदोलन और कर्मचारी वर्ग के लिए  गये त्याग मील के पत्थर हैं।

श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से  अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, संरक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह,  पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष राम भजन मौर्या, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष  बुद्धि राम, विनोद  कनोजिया,   उपाध्यक्ष श्याम जी,  कृषि विभाग के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह व महामंत्री हेमंत सिंह खाड़का,  अमित शाही,  बाल विकाल पुष्टाहार की अध्यक्षा रेनु शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, राजकीय प्रेस के नेता विजय कुमार लोधी, मंसूर अली, आशीष खरे,  शैलेष यादव,  रवि त्रिवेदी, विश्वरूप यादव आदि कर्मचारियों ने इकठ्ठा होकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने की। संचालन  उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी  महासंघ  के अध्यक्ष अफ़ीफ़ सिद्दीकी ने किया।

 

Related Articles

Back to top button