लखनऊ

रोजगार जागरूकता अभियान ‘स्किल स्पार्क’ की शुरुआत 18 जून से

(गुरुवार को यूपी प्रेस क्लब में मीडिया से बात करतीं वाईएसएस की मैनेजिंग ट्रस्टी फर्जाना खान और अन्य।)

वाईएसएस की मैनेजिंग ट्रस्टी फर्जाना खान ने दी प्री-प्रेस मीट में यह जानकारी

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। युवा सशक्तिकरण संस्थान (वाईएसएस) आगामी 18 जून को गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर रोजगार जागरूकता अभियान ‘स्किल स्पार्क’ की शुरुआत करेगा। यह जानकारी संस्थान की मैनेजिंग ट्रस्टी फर्जाना खान ने प्री-प्रेस मीट में दी। वह बृहस्पतिवार को लखनऊ के चाइना बाजार स्थित यूपी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

युवा सशक्तिकरण संस्थान (वाईएसएस) एक मानवाधिकार संगठन है। यह संगठन मुख्यतः महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, एसिड अटैक पीड़ितों के इलाज और उनके पुनर्वास के लिए काम करता है। यह संस्थान आगामी 18 जून (रविवार) को गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर शाम छह बजे से रात दस बजे तक रोजगार जागरूकता अभियान ‘स्किल स्पार्क’ की शुरुआत करेगा। इसमें ‘वाईएसएस डिजिटल एम्पावरमेंट प्रोग्राम’ की शुरुआत की जाएगी। इस प्रोग्राम के बारे में पूरी जानकारी डॉ. आशीष देंगे।

इस कार्यक्रम के तहत युवा सशक्तिकरण संस्थान चयनित छात्रों को छह महीने का कौशल विकास कार्यक्रम मुहैय्या कराएगा। चयनित छात्रों को स्टाइपेंड, कंप्लीशन सर्टिफिकेट और संस्था की तरफ से सम्मान निधि दी जाएगी। सर्टिफाइड छात्रों को प्लेसमेंट और फाइनेंस की सुविधा से भी जुड़ने में संस्थान मदद करेगा।

 

Related Articles

Back to top button