इन्फोटेनमेन्ट

‘धुरंधर’ पर इमरान हाशमी का बड़ा बयान, बोले- ‘4 घंटे की मूवी के लिए सुबह 12 बजे की भीड़…’

Lucknow Focus News Desk: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रणबीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की सफलता पर अब बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपनी आगामी वेब सीरीज ‘तस्करी’ के प्रमोशन के दौरान इमरान ने फिल्म की लंबाई और इंडस्ट्री की मानसिकता पर खुलकर बात की।

“साढ़े तीन घंटे की फिल्म और हाउसफुल शो!”

इमरान हाशमी ने फिल्म के बिजनेस और दर्शकों के क्रेज पर हैरानी जताते हुए कहा “फिल्म लगभग साढ़े तीन घंटे लंबी है और इंटरवल मिलाकर अनुभव 4 घंटे का हो जाता है। इसके बावजूद लोग सुबह 12 बजे के शो में जा रहे हैं। यह सिनेमा की असली ताकत है, जो आग की तरह फैल गई है।”

इमरान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग दूसरों की सफलता को नीचा दिखाते हैं। उन्होंने इस ‘घटिया सोच’ को खत्म करने की बात कही और कहा कि जब कोई फिल्म अच्छा बिजनेस करती है, तो पूरी इंडस्ट्री को पैसा और मजबूती मिलती है।

रिकॉर्ड्स की ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ एक ही भाषा (हिंदी) में बनी भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके दूसरे हिस्से की तैयारी तेज कर दी है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा।

इमरान हाशमी का अगला प्रोजेक्ट

इमरान इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘तस्करी’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों की सफलता से ओटीटी और बड़े पर्दे, दोनों के लिए रास्ते खुलते हैं और निवेश बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button