निधि हत्याकांड: दुबग्गा में हुई मुठभेड़, आरोपी सूफियान के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

लखनऊ। निधि गुप्ता हत्याकांड का वांछित इनामी आरोपी सूफियान को दुबग्गा र्में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में सूफियान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 25 हजार का इनामी सूफियान पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और निधि की हत्या का आरोप है। सूफियान की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस में उसके लोकेशन का पता दुबग्गा इलाके में लगा और पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो उसके साथ मुठभेड़ हो गई।
15 नवंबर को निधि गुप्ता चौथी मंजिल से गिरी, इलाज के दौरान हो गई मौत
उल्लेखनीय है कि दुबग्गा के डूडा कॉलोनी में विगत 15 नवंबर को निधि गुप्ता नामक लड़की की चौथी मंजिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी और जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने सूफियान पर छत से फेंकने का आरोप लगाया था। इस मामले में सुफियान और निधि के बीच प्रेम प्रसंग चलने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद से सूफियान फरार हो गया था।
फोटो साभार: सोशल मीडिया




