इन्फोटेनमेन्ट

घर से दूर रहकर भी खास! यामी गौतम ने 37वां जन्मदिन मनाया, केक काटते हुए फैंस को दिया भावुक संदेश

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बीते दिन, शुक्रवार (28 नवंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। काम के सिलसिले में घर से दूर रहीं अभिनेत्री ने आज (शनिवार) सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो साझा किया है और प्रशंसकों, दर्शकों तथा मीडियाकर्मियों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

वर्किंग बर्थडे हुआ खास

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया कि वह किसी रेस्तरां में अपनी टीम के साथ बर्थडे केक काट रही हैं। मैरून रंग की ड्रेस में यामी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। केक काटने के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया।

वीडियो के साथ, एक्ट्रेस ने एक भावुक कैप्शन भी दिया “वर्किंग टाइम के दौरान, जो आपका जन्मदिन होता है, वो सबसे खास होता है। घर से दूर, लेकिन अपने घर में जन्मदिन मनाया। मैं आप सभी दर्शकों, प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं। आपके इस प्यार के लिए शुक्रिया।”

हालिया रिलीज और आगामी प्रोजेक्ट

यामी के इस पोस्ट पर अभिनेत्री पत्रलेखा और प्रियामणि सहित कई फिल्मी हस्तियों और नेटिजंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

यामी गौतम हाल ही में अपनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘हक’ में नज़र आई थीं। यह फिल्म 1985 के ऐतिहासिक शाह बानो केस से प्रेरित थी, जिसमें अभिनेता इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 7 नवंबर, 2025 को रिलीज़ हुई थी। अभिनेत्री वर्तमान में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button