लखनऊ

वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ 

चित्रों में प्रकृति के विविध रंगों और आयामों की अभिव्यक्ति है – हरिओम

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी शीर्षक “ट्रान्सेंडैंटल नेचर (Transcendental Nature)” शुक्रवार को लखनऊ में लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को सराका आर्ट गैलरी, होटल लेबुआ, माल एवेन्यू में मुख्य अतिथि डॉ. हरीओम (प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सोशल वेलफेयर, उत्तर प्रदेश सरकार) के द्वारा किया गया। इस कला प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल,कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना हैं।

प्रख्यात भारतीय चित्रकार आर.एस. शाक्या स्व-शिक्षित कलाकार हैं और उन्होंने चित्रकला के क्षेत्र में एक नाम कमाया है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में काम करने में अच्छा लगता आता है, लेकिन वह ज़्यादातर कैनवास पर तैल माध्यम में चित्रण के पक्षधर हैं। समसामयिक भारतीय कला की थोड़ी भी जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति ‘पत्तियों’ को अपने हस्ताक्षर के रूप में जोड़ लेगा। उनकी तकनीक सुसंगत है और माध्यम पर वर्षों के काम और नियंत्रण का प्रमाण है।

प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया यह प्रदर्शनी 20 अक्तूबर 2023 तक कला प्रेमियों के लिए अवलोकनार्थ लगी रहेंगी। इस प्रदर्शनी में तैल माध्यम में बनी कुल 24 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। नवनीत सहगल, अजेश जायसवाल, जयंत कृष्णा, धीरज यादव, राकेश मौर्या, रत्नप्रिया कांत समेत काफी संख्या में कलाकार, कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button