इन्फोटेनमेन्ट

काले कलर और लाल किनारी वाले गाउन में अमिताभ को देखकर फैंस हुए दीवाने


पिज्जा के साथ बिग बी की फोटो पर लोग लिखने लगे कमेंट्स
लखनऊ (इन्फोटेनमेंट डेस्क)।

स्टार आफ द मिलेनियम अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी हर अदा पर निहाल रहते हैं। अमिताभ जो कुछ भी करते हैं, वह सब उन्हें ‘क्लास’ नजर आता है। ऐसा ही कुछ शनिवार को देर शाम हुआ। अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर पिज्जा खाते हुए अपनी एक फोटो शेयर की।
फेसबुक पर इस फोटो के शेयर होते ही फैंस उसे लाइक करने लगे। सैकड़ों ने इस पर कमेंट लिखे और कई लोगों ने शेयर किया।
इस फोटो में अमिताभ ड्राइंग रूम में टीवी देखते हुए (टीवी नहीं दिख रही है, टीवी रिमोट टेबिल पर रखा हुआ है) दिख रहे हैं। वह पिज्जा खा रहे हैं। इस फोटो में काला कलर का लाल किनारे वाला चोगेदार गाउन पहने हुए अमिताभ बेहद क्यूट दिख रहे हैं।
अपने स्टार की इस फोटो पर फैंस दनादन कमेंट भेज रहे हैं।
(फोटो साभार-फेसबुक)

Related Articles

Back to top button