लखनऊ

खंड शिक्षा अधिकारी को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी लखनऊ, जोन 2 प्रमोद कुमार पटेल का सेवानिवृत्त समारोह  उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ियांव में आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने अपनी 17 वर्ष की सेवा गौरवपूर्ण तरीके से और निष्ठापूर्ण पूरी की है, जिस पर मुझे गर्व है।

कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना से हुआ।  तत्पश्चात शिक्षकों द्वारा फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।  सभी शिक्षकों द्वारा उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की  गई। पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी ने  शिक्षकों को सम्बोधित किया  एवम कहा कि सभी अपने  कार्यों के प्रति ईमानदार रहें और अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह निष्ठापूर्वक करें।

Related Articles

Back to top button