uncategorized
सीजेआई बोले: जघन्य मामलों में निशाना बनाए जाने के डर जज नहीं देते जमानत

नई दिल्ली।बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक समारोह में देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जघन्य मामलों में निशाना बनाए जाने के डर से जमानत देने से हिचकते हैं जिला न्यायाधीश, इसलिए उच्च न्यायपालिका जमानत के आवेदनों से भर गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए नहीं है कि वो अपराध को नहीं समझते हैं। जज जमीनी स्तर पर जमानत देने के लिए अनिच्छुक हैैं।
इस मौके पर मौजूद केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने तबादलों को लेकर कई वकीलों के सीजेआई से मिलने पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ वकील ट्रांसफर केस के बारे में सीजेआई से मिलना चाहते हैं।
फोटो साभार: सोशल मीडिया