लखनऊ

उत्सवों से होगा जनजागरण, जागेगी राष्ट्रवाद की भावना : शिवांक

दिव्य एवं भव्य श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा-2023 मंगलवार को

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ (वि.)। उत्सव सदा से ही राष्ट्रीय जनचेतना जगाने का माध्यम रहे हैं। भारत को विश्व गुरु और अखण्ड भारत बनाने के लिए सौ करोड़ लोग कृतसंकल्पित हों इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय उत्सव व पर्व समिति के तत्वावधान में जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा-2023 का आयोजन हो रहा है।

शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर दिन सोमवार को दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। यह आयोजन 1090 चौराहा के पास स्थित प्रतीक स्थल पर किया जाएगा। साथ ही विजयादशमी 24 अक्टूबर को पूरे लखनऊ शहर में 63 किलोमीटर की भव्य शोभायात्रा  निकाली जाएगी।

राष्ट्रीय उत्सव एवं पर्व समिति एवं स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन के ललित ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस यात्रा के संबंध में देश के 22 से अधिक एयरपोर्ट पर प्रचार प्रसार हो रहा है। यह कार्यक्रम हिन्दू जनजागरण का माध्यम बन गया है।

समिति के मीडिया प्रभारी शिवांक रमन ने बताया कि सनातन एवं अपनी परंपराओं की रक्षा के लिए गत पांच वर्षो से यह कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । समिति सभी के सहयोग से यह बड़ा आयोजन राष्ट्र के प्रति लोगो में जागरूकता एवं उनमें आपसी प्रेम को बढ़ाने  के उद्देश्य से कर रही है।

Related Articles

Back to top button