देश

हेल्थ चेकअप कैंप में मरीजों की हुई निःशुल्क जांच

‘सब स्वस्थ रहें अभियान’ के तहत योगा पार्क, नेहरू एन्क्लेव में लगाया गया कैंप

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। रविवार को ‘सब स्वस्थ रहें अभियान’ के तहत योगा पार्क, नेहरू एन्क्लेव, गोमती नगर में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में 110 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। कुछ जांचें भारी डिस्काउंट देकर की गईं। इसमें नई प्रेशर तकनीक का प्रयोग करते हुए टूथ एक्सट्रैक्शन से मरीजों का इलाज किया गया।

उ.प्र. मानवाधिकार एक्शन फोरम के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत शर्मा व सावित्री डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट की ओर से लाल पैथालोजी के डॉ. पवन कुमार तिवारी द्वारा इस अभियान का संचालन किया गया। इसमें प्रेम सिंह एवं प्रतीक विक्रम सिंह ने जागरूकता अभियान भी चलाया। ‘सब स्वस्थ रहें’ अभियान में डॉ. पवन कुमार तिवारी ने नई प्रेशर तकनीक का प्रयोग करते हुये टूथ एक्सट्रैक्शन से मरीजों का इलाज किया।

हेल्थ कैंप में स्थानीय पार्षद राजेश सिंह गब्बर,  विजय सिंह,  पूजा सिंह, भुवन शुक्ल, केसी गोयल, अमित सेठ, अजय उपाध्याय, मोहित वर्मा, बजरंग मिश्र, बृजेश सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Back to top button