लखनऊ

मेडिकल कैंप में मिली निःशुल्क चिकित्सा सहायता

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। शुक्रवार को कुर्सी विधानसभा की  निंदूरा ब्लॉक स्थित कतूरीकला गांव में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जिसमें गांव की बड़ी संख्या में  गरीब जनता ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां प्राप्त कीं।

निंदूरा ब्लॉक के कतरी कला गांव में आयोजित निशुल्क मेडिकल  कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की व चिकित्सा संबंधी परामर्श व दवाइयां प्राप्त कीं। गांव की गरीब जनता में चिकित्सा शिविर के प्रति काफी उत्साह देखा गया। इस चिकित्सा शिविर का आयोजन जेपी वाहिनी के अध्यक्ष केसी जैन एडवोकेट नेता भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया। मेडिकल कैंप पीजीआई की टेलीमेडिसिन विभाग के सौजन्य से किया गया।

मेडिकल कैंप के प्रति लोगों को सूचना देने वह जागरूक करने में कतुरीकला के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य के साथ-साथ डॉ. अनिरुद्ध यादव, राम सिंह, देशराज यादव, राजेश यादव, समर सिंह, उमाशंकर, सलमान, आनंद दीक्षित, राकेश विश्वकर्मा, रामप्रताप व शिवकुमार ने अपनी बड़ी भूमिका निभाई। के सी जैन ने सभी सहयोगियों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Related Articles

Back to top button