उत्तर प्रदेश

25 से 27 जुलाई तक वृंदावन में गाड़ियों की एंट्री रहेगी बंद, जानिए कैसा रहेगा रूट प्लान

Lucknow Focus News Desk: इस बार हरियाली तीज पर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त तैयारियां कर ली हैं। 25 जुलाई की शाम से 27 जुलाई तक वृंदावन में वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। इस दौरान पूरे शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और कई प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।

भीड़ को देखते हुए पार्किंग और रूट प्लान तैयार

हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी जी के दर्शन करना चाहेंगे। ऐसे में प्रशासन ने पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन के लिए खास प्लान तैयार किया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वृंदावन के अंदर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी और शहर के बाहर कई वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

ये रास्ते रहेंगे पूरी तरह बंद

  • छटीकरा से वृंदावन कस्बे तक भारी और कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही बंद
  • छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग से आगे कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा
  • वैष्णोदेवी पार्किंग से वृंदावन की ओर सभी बड़ी और छोटी बसें प्रतिबंधित
  • रुक्मिणी बिहार गोलचक्कर से वृंदावन की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित
  • मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ सैया से आगे भारी व चारपहिया वाहनों की नो-एंट्री
  • पानीगांव से वृंदावन की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद
  • पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित
  • पानीगांव चौराहा से सौ सैया होते हुए वृंदावन की ओर भारी वाहनों पर रोक
  • जैत गांव कट, एनएच-19 और परिक्रमा मार्ग कट से सुनरख रोड या वृंदावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा
  • गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृंदावन कस्बे की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद
  • परिक्रमा मार्ग पर सभी ई-रिक्शा और टेम्पो प्रतिबंधित
  • कैलाश नगर चौराहा / चामुंडा देवी कट से वृंदावन की ओर चारपहिया, टेम्पो, ई-रिक्शा बंद
  • छटीकरा / सौ सैया से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद

मथुरा से आने वाले टैम्पो और ई-रिक्शा को आईटीआई पार्किंग के पास रोका जा सकता है (ट्रैफिक की स्थिति अनुसार)

यहां की गई है पार्किंग की व्यवस्था

मथुरा से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए:

  • पागल बाबा पार्किंग
  • आईटीआई पार्किंग
  • सौ सैया पार्किंग

सौ सैया से वृंदावन कट, यमुना एक्सप्रेसवे की ओर:

  • टीएफसी पार्किंग
  • मंडी पार्किंग
  • पवनहंस हैलीपैड के सामने
  • चौहान पार्किंग (पानीघाट तिराहा)
  • चौधरी, पशुपैठ, दारुख, श्रीजी प्राइवेट, शिवा ढाबा, एमवीडीए पार्किंग
  • पैराग्लाइडिंग पार्किंग
  • राधे-राधे धर्मकांटा के पास पार्किंग
  • भोपत ढाबा पार्किंग

वृंदावन से रामताल रोड की दिशा में:

  • सुनरख मोड़ (प्रेम मंदिर तिराहे के पीछे)
  • सिंह पार्किंग (हरेकृष्णा ऑर्चिड)
  • कुंज बिहारी, गणेश सिटी पार्किंग
  • ओमैक्स कट के पास रामताल रोड पार्किंग
  • वृंदावन से छटीकरा रोड की दिशा में:
  • वैष्णोदेवी पार्किंग (बसों के लिए)
  • प्रियाकांतजू मंदिर पार्किंग
  • रॉयल भारती मोड़, डीके, घनश्याम पार्किंग
  • मल्टीलेवल और अन्नपूर्णा पार्किंग

सौ फुटा से प्रेम मंदिर – नंदनवन रोड:

  • गौरी गोपाल पार्किंग
  • सिंह पार्किंग (प्रेम मंदिर के सामने)
  • शर्मा पार्किंग
  • डीके पार्किंग (रॉयल भारती के सामने)

आपात सेवाएं रहेंगी चालू

इन सभी प्रतिबंधों के बावजूद फायर सर्विस, एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। इनके लिए विशेष व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है।

Also Read: गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, दो दिनी दौरे में देंगे 270 करोड़ की विकास योजनाएं, सफाई मित्रों को मिलेगा सम्मान

Related Articles

Back to top button