79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे सितारे, करीना-प्रियंका से लेकर कमल हासन तक ने दी बधाई

Lucknow Focus News Desk: आज, 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। देश के इस जश्न में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी पीछे नहीं रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं।
बॉलीवुड सितारों ने साझा किए देश के गौरव भरे संदेश
एक्ट्रेस करीना कपूर ने तिरंगे की खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह हमारे देश और उसके अविश्वसनीय जज्बे के लिए है, स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई।” वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के झंडे की तस्वीर शेयर कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट में लिखा, “हमारे दिल में आज़ादी है और हमारी आत्मा में गर्व भरा है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई। जय हिंद।” इनके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार, अनुपम खेर, किरण खेर और हेमा मालिनी समेत कई सितारों ने भी देशवासियों को बधाई दी।
साउथ सुपरस्टार कमल हासन का खास संदेश
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार कमल हासन ने इस अवसर पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “स्वप्न देखने की, सृजन करने की आजादी, पतन से उत्थान तक का सफर, साल्ट मार्च से स्पेस एज तक का सफर… क्या हम उस आजादी को और विस्तार दे सकते हैं जिसने इस देश को सदियों से मजबूत बनाया है? जिस साहस ने हमें आजादी दिलाई, क्यों न हम हर शहर, हर गांव और हर दिमाग में उसी साहस को अब देश के विकास के लिए लगाएं। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे, जय हिंद।”
साउथ के अन्य कलाकारों में सुपरस्टार मोहनलाल ने देश के ऊंचे लहराते झंडे को सैल्यूट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की, जबकि महेश बाबू समेत कई और कलाकारों ने भी फैंस को शुभकामनाएं दीं।
Also Read: GST में बड़े बदलाव की तैयारी: दिवाली तक लागू हो सकता है नया दो-स्लैब वाला ढांचा




