इन्फोटेनमेन्ट

प्रज्ञा जायसवाल का वीडियो देख भड़कीं गौहर खान, बोलीं- पैप्स क्या छेड़छाड़ को बढ़ावा दे रहे हैं?

Lucknow Focus News Desk: फिल्मी सितारों की दुनिया और पैपराजी यानी पापाराज़ी का रिश्ता अब इतना गहरा हो गया है कि जहां सितारे होते हैं, वहां कैमरों की चमक खुद ब खुद पहुंच जाती है। लेकिन अब इसी चमक-दमक के पीछे एक कड़वा सच भी सामने आ रहा है गोपनीयता और मर्यादा की सीमा को पार कर जाना। हाल ही में एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल के साथ हुई एक घटना ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है।

क्या हुआ था मामला?

दरअसल, प्रज्ञा जायसवाल बीते दिनों एक्टर जायद खान की बर्थडे पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं। पार्टी वेन्यू पर मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करना शुरू किया। जब वह अंदर की ओर जा रही थीं, तभी पैप्स ने उनका नाम चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे वह कुछ असहज नजर आईं। लेकिन हद तब हो गई जब कैमरा पर्सन ने पीछे से ज़ूम करके उनका वीडियो शूट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गौहर खान ने सुनाई खरी-खोटी

यह वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस गौहर खान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पैपराजी कल्चर की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सवाल किया क्या पैप्स छेड़छाड़ की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? यह बेहद शर्मनाक है। आप लोग सीमाएं पार कर रहे हैं।

गौहर ने आगे लिखा कि यह सब केवल व्यूज़ और लाइक्स के लिए हो रहा है, और इस वजह से सेलेब्रिटीज़ को बार-बार असहज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह मर्यादाएं टूटती रहीं तो सेलेब्स की निजता और सम्मान दोनों खतरे में पड़ जाएंगे।

लगातार बढ़ती सेलिब्रिटीज़ की नाराज़गी

यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार ने पैपराजी के रवैये पर सवाल उठाए हों। बीते कुछ महीनों में कई बड़े कलाकार कैमरा पर्सन की हदें पार करने वाली हरकतों पर नाराज़गी जता चुके हैं। फिर चाहे वह एयरपोर्ट पर पीछे से शूटिंग हो या किसी के निजी मोमेंट को ज़ूम करके कैद करना।

गौहर की निजी जिंदगी की बात करें तो…

गौरतलब है कि गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को म्यूज़िक कंपोज़र और डांसर जैद दरबार से शादी की थी। मई 2023 में दोनों ने अपने पहले बेटे जहान का स्वागत किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने संकेत दिए थे कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं, और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने मदरहुड एक्सपीरियंस साझा करती रहती हैं।

Also Read: मराठी भाषा विवाद पर गरजे ‘निरहुआ’, बोले– दम है तो मुझे महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ

Related Articles

Back to top button