लखनऊ

गीता को पोस्टर प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत हुए थे विभिन्न आयोजन
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ (Lucknow news, Education news)। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के समापन दिवस पर बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महामाया राजकीय महाविद्यालय, महोना की छात्रा गीता देवी (बीए द्वितीय वर्ष) को पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला। गीता को प्रमुख सचिव, परिवहन आरके सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी (अपर मुख्य सचिव गृह) थे। इसके अलावा आरके सिंह, प्रमुख सचिव (परिवहन), धीरज साहू (आयुक्त परिवहन विभाग) विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना की बीए सेकेंड ईयर की छात्रा गीता देवी को पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला। गीता को प्रमुख सचिव आरके सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भारती सिंह ने गीता को बधाई देते हुए कहा कि राजधानी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस महाविद्यालय के बच्चे जब अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमें गर्वमिश्रित सुखद अनुभूति होती है।
यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. जीतेन्द्र यादव ने दी।
Education News, Lucknow News

Related Articles

Back to top button