बिजनेस का ग्लोबलाइजेशन : अब भारत के अमीर करने लगे हैं अपने प्राइवेट जेट से विदेश की यात्रा

बिजनेस डेस्क। अब देश के अमीरों में प्राइवेट जेट रखने का चलन बढ़ता जा रहा है। कई धनवान अब तो विदेश जाने के लिए अपने प्राइवेट जेट का ही इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके अलावा वर्तमान समय में बिजनेस का ग्लोबलाइजेशन होने के कारण देश के कई अमीरों के जेट कैमैन आइलैंड्स, अमेरिका, सैन मरीनो जैसे देशों में रजिस्टर्ड हैं, वहीं कई देशों में आने के लिए परमिशन लेने भी कोई जरूरत नहीं है।
रईस लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं सुगम और सुविधाजनक
एक सर्वे के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या 19 फीसदी बढ़ी है तथा इनकी नेटवर्थ में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। वर्तमान में इनका वेल्थ करीब 21.4 फीसदी बढ़कर 384 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अब दिनोंदिन धनवान होते जा रहे रईस लंबी दूरी की यात्रा सुगम और सुविधाजनक करने के लिए प्राइवेट जेट खरीदना पसंद कर रहे हैं।
इन धनिकों के पास है अपना प्राइवेट जेट
वर्तमान में अडानी ग्रुप, सीरम इंस्टीट्यूट, पूनावाला और सन टीवी जैसे कई दिग्गज विदेश यात्रा के लिए अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। अडानी ग्रुप के गौतम अडानी के पास 5.6 करोड़ रुपय Bombardier Global 7500 विमान है, जबकि सन टीवी ने इस साल 7.5 करोड़ डॉलर की कीमत वाला Bombardier Global 7500 एयरक्राफ्ट खरीदा है। जिंदल ग्रुप के नवीन जिंदल के पास GulfStream G650ER है. इसकी रेंज करीब 7000 नॉटिकल मील है. इसके अलावा हीरो ग्रुप के पास में Falcon 8X है और इसकी रेंज भी करीब 7000 नॉटिकल मील है।
फोटो साभार: सोशल मीडिया




