मथुरा के गोपाल प्रसाद अध्यक्ष व लखनऊ के देवेन्द्र यादव बने महामंत्री


लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का 40वां प्रांतीय द्विवार्षिक महाधिवेशन संपन्न
लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 40वें द्विवार्षिक लखनऊ महाधिवेशन में प्रदेश भर से जुटे कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अपनी नयी कार्यकारिणी का गठन लखनऊ स्थित रेलवे सामुदायिक केन्द्र में किया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि डा० लालजी प्रसाद निर्मल विधान परिषद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा० निर्मल ने कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए सजग रहने व संघर्ष करने की नसीहत दी। अधिवेशन को मजदूर नेता प्रेम नाथ राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष तेज़ करने की ज़रूरत है।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि आगामी 3 नवम्बर को पुरानी पेंशन, आउटसोर्स को नियमित करने, फ्रीज डीए को बहाल कराने के लिए दिल्ली में होने वाली महारैली में शामिल होने का आह्वान किया।
नयी प्रांत कार्यकारिणी में मुख्य रुप से अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिपेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, देवेन्द्र कुमार यादव महामंत्री, आशीष खरे वित्त मंत्री, रवि कुमार श्रीवास्तव प्रांतीय सम्प्रेक्षक, हुकुम सिंह बघेल, संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। साथ साथ ही साथ क्षेत्रीय मण्डल कमेटियों के निर्वाचन में लखनऊ क्षेत्र से अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, महामंत्री अफ़ीफ़ सिद्दीकी को निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवेशन में बृजेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, राजीव कुमार शर्मा , किशोर उपाध्याय, संजय मिश्रा, अवनीश कुमार पाण्डे, संतोष,कुमार, अंकुर कंसल, अजय गुप्ता , संजीव कुमार सक्सेना ,निर्राज सिंह, इशरत अली खां, सुजीत कुमार, विकास कुमार सिंह , यदुवीर सिंह यादव, राम सजीवन वर्मा, प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष महामंत्री निर्वाचित हुए।
निर्वाचन कार्यवाही चुनाव अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह संरक्षक उ0प्र0 फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह प्रांतीय अध्यक्ष कृषि विभाग निदेशालय मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उ0प्र0, कनोजिया विनोद बुद्धिराम प्रांतीय अध्यक्ष भण्डार कर्मचारी संघ सिचांई विभाग उ0प्र0 द्वारा करायी गयी।
उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह व महामंत्री पुनीत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हेमंत सिंह खाड़का, महिला प्रदेश महामंत्री निधि, विजय लोधी, विनोद चौधरी, पुष्पा चौधरी,आशीष खरे, सुनीत पटेल, सुनील मिश्रा, फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष दिवाकर सिंह, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष संदीप पाण्डे, अफ़ज़ल फ़ारूकी, लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के महामंत्री रामभजन मौर्या, लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता कार्यालय के अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव महामंत्री ओम प्रकाश, चालक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार महामंत्री सुभाष मिश्रा, पीडब्लूडी सर्किल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील यादव महामंत्री जेपी तिवारी, सिंचाई विभाग नलकूप चालक संघ अध्यक्ष लल्लन प्रसाद, महिला प्रांत महा निधि, वीरेन्द्र कुमार,पूर्णिमा सिंहा उपाध्यक्ष सहकारिता विभाग, गौरव सिंह, सत्य प्रकाश, सुनीत पटेल, विनोद चौधरी, रंजीत कुमार, राम केवल, विजय कुमार, शैलेन्द्र यादव, सूरज यादव, विजयी लोधी, गौरव सिंह, एनके सिंह, योगेश कश्यप, विनय शर्मा, शैलेश कुमार यादव, राजकुमार, धीरज सिंह, अजय यादव सहित बड़ी तादाद में कर्मचारी अधिवेशन में शामिल हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांत अध्यक्ष कमल अग्रवाल व संचालन मिनिस्टीरियल फेडरेशन के पुनीत त्रिपाठी ने किया। यह जानकारी एक विज्ञप्ति में क्षेत्रीय महामंत्री/सह संयोजक चुनाव कार्य समिति अफ़ीफ़ सिद्दीकी ने दी।




