दिल्ली में ‘इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन, 21 हस्तियां सम्मानित

Lucknow Focus News Desk: समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले देश के असली नायकों को राष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। ARK फाउंडेशन एवं धर्मार्थ समर्पण न्यास द्वारा, जीव एकता फाउंडेशन और कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी (पश्चिम विहार, नई दिल्ली) के सभागार में ‘इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर जनसेवा और सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 उत्कृष्ट समाजसेवियों एवं अचीवर्स को सम्मानित किया गया।
‘द अचीवर्स – वॉल्यूम 6’ पुस्तक का विमोचन
समारोह का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका नीलिमा ठाकुर द्वारा संकलित कॉफी टेबल बुक ‘द अचीवर्स – इंस्पायरिंग इंडियंस वॉल्यूम 6’ का भव्य लोकार्पण रहा। इस पुस्तक में देश के 30 ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की संघर्ष, सेवा और सफलता की वास्तविक जीवनगाथाओं को संकलित किया गया है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। इस पुस्तक में पद्मश्री संतोष यादव, अजीत प्रताप सिंह, मांगे राम चौहान सहित कई दिग्गजों की कहानियां प्रकाशित की गई हैं।
दिग्गज हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
“समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियाँ” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि: समारोह में मांगे राम चौहान (डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर, बरेली), डॉ. रविन्द्र कुमार पाहुजा (एसपीपी न्यायिक मजिस्ट्रेट, दिल्ली हाईकोर्ट), प्रो. (डॉ.) शरद कुमार वर्मा (पीसीएस अधिकारी) तथा डॉ. विजया लक्ष्मी गुप्ता (डिप्टी जेलर, गाजियाबाद) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि: विशिष्ट अतिथियों में आदेश गुप्ता, डायटीशियन मीनाक्षी अनुपम, संजय शर्मा, राजेश चौहान, नीतू सैनी, स्वाति त्रिपाठी, श्वेता मिश्रा और योगाचार्य मंगेश त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और “नारी शक्ति” फैशन शो
समारोह में इताशा मिश्रा, काशवी मुद्गिल एवं अनीस की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इसके साथ ही, मोनिशा मेकओवर द्वारा प्रस्तुत “नारी शक्ति” विषय पर आधारित एक विशेष फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की।
ये अचीवर्स हुए सम्मानित
इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026 के तहत कपिल गुर्जर, गीता गुप्ता, सचिन दानोदा, देव राजपूत, योगिनी वान्या शर्मा, लता सहरावत, सत्य प्रकाश, रोहित उपाध्याय, सुनील राठौड़, देशवीर नैन, धीरज सिंह चौहान, विनोद कुमार, राम कुमार शर्मा, शिव कुमार प्रधान, लोकेश कुमार, विकास सिंह एवं सुमनलता को मंच पर सम्मानित किया गया। वहीं, ‘देवदूत वानर सेना संगठन’ को उनके निस्वार्थ कार्यों के लिए ह्यूमैनिटी अचीवर्स अवॉर्ड से विशेष रूप से नवाजा गया।
आयोजकों ने अंत में संदेश दिया कि यह आयोजन मात्र एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज के वास्तविक नायकों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और युवाओं को राष्ट्रसेवा व उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है।




