उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजधानी में साहित्य महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा 26 फरवरी 2025 तक मनाया जाना है कार्यक्रम

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ (वि.)। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश शासन की नीति के अनुरूप महाकुंभ प्रयागराज 2025 अवसर पर साहित्य महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को मा० कांशीराम स्मृति स्थल, बांग्लाबाजार में किया गया।

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा, आई०ए०एस० द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष एवं महामंत्री डॉक्टर सीमा गुप्ता द्वारा इस साहित्य महाकुंभ एवम संस्थान के भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में अवगत कराया गया और कहा गया कि यह संस्थान का नया साहित्य महाकुंभ कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत साहित्य की विभिन्न विधाओं को शामिल करने का प्रयास किया गया है। जिसमें राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त विशेष रूप से जिन्हें मंच सुलभ नहीं हो पाता, ऐसे लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रथम 3 पुरस्कार  सुश्री सुमन सुरभि, श्री राम सिंह, श्री कुलदीप कलश को प्रदान किए गए। द्वितीय पुरस्कार 07 कवियों को प्रदान किया गया। इनमें सुफलता त्रिपाठी, हरी प्रकाश हरि, अनमोल भास्कर, नीलेश ज्वाला, डॉक्टर सुधा मिश्रा, प्रेमशंकर शास्त्री, गिरिधर खरे शामिल हैं। तृतीय पुरस्कार से 11 कवियों को पुरस्कृत सम्मानित किया गया, जिनमें लीलाधर नायक, नागेन्द्र राय, पुष्पलता पांडे, इंद्रासन सिंह इंदु, आलोक यादव, बाबूराम बादल, नीतू सिंह चौहान, रामराज भारती, अनिल जयसवार, हलधर गोंडवी, कृष्णा मोहन सम्मिलित हैं। पुरस्कार के रूप में पाठ करने वाले साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, माला एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अखिलेश कुमार मिश्र ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शिवभजन कमलेश उपस्थित थे। कार्यक्रम में जज के रूप में श्री विजय प्रसाद त्रिपाठी, श्री नरेंद्र भूषण एवम श्री चंद्र देव दीक्षित चंद्र उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार बाजपेई द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉक्टर शोभा दीक्षित भावना,डॉक्टर उमेश आदित्य, राजीव सोनी, लीलाधर, सुधा नरूला, मीना गौतम आदि साहित्यकार उपस्थित थे। संस्थान द्वारा साहित्य महाकुंभ 26 अक्टूबर 2024 से 26 फरवरी 2025 तक मनाया जाना है। यह जानकारी राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

 

Related Articles

Back to top button