बाराबंकी में ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य पूर्वाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया सहभाग

Lucknow Focus News Desk: बाराबंकी में शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायी आयोजन हुआ। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और क्षेत्रीय आयुष एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीनम यादव के निर्देशन में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, अंबेडकर चौराहा (नाका सतरिख) में ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ की अवधारणा पर आधारित योग पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।

इस सामूहिक योग कार्यक्रम में जिले की प्रतिष्ठित संस्थाओं डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति, पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति, बिरजू संस्थान, बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान, तथा श्री कपिल मुनि योग एवं साधना केंद्र, पल्हरी के करीब 125 योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योग कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेश गौतम, प्रभारी अधिकारी एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। योगाभ्यास का संचालन विख्यात योगाचार्य डॉ. शशि कुमार अवस्थी ने किया, जिन्होंने न केवल शारीरिक आसनों का अभ्यास कराया, बल्कि उपस्थित लोगों को हरित संकल्प दिलवाते हुए पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को फलदार और औषधीय पौधे वितरित किए गए और वहीं से पौधरोपण अभियान की भी औपचारिक शुरुआत की गई। डॉ. अवस्थी ने सभी को यह संकल्प दिलाया कि “पौध लगाएं, संरक्षण करें और धरती को हरा-भरा बनाएं”, ताकि हम एक स्वस्थ, स्वच्छ और संतुलित समाज की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में शामिल रहे:
रत्नेश कुमार (अध्यक्ष)
राम औतार (महासचिव)
जे.एल. भास्कर (कोषाध्यक्ष)
अमरेश बहादुर, देव कुमार गुप्ता, मंशाराम कनौजिया, रमेश चौधरी, सियाराम वर्मा, राम प्रगट कनौजिया, विनोद कुमार गौतम, राम दयाल, केशन लाल चौधरी, कमलेश कुमार गौतम, सहदेव प्रसाद, दिनेश चंद्र रावत, इंद्रपाल सिंह, जियालाल तथा कपिल मुनि योग एवं साधना केंद्र से जुड़े रामानंद वर्मा, सुधीरकांत मौर्य, अशोक वर्मा, डॉ. राम समुझ वर्मा, राम लोटन शुक्ल, दिलीप कुमार, सुशील कुमार, अजय मौर्य, संतोष चौधरी आदि।
इस योग अभ्यास और हरियाली अभियान का उद्देश्य न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज को पर्यावरण की रक्षा के लिए भी प्रेरित करना है।
Also Read: Barabanki News: घाघसी ग्राम पंचायत में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 250 से अधिक लोगों ने लिया लाभ




