रामायण का भव्य टीज़र हुआ रिलीज़: रणबीर बने राम, यश बने रावण, भारत की सबसे महंगी फिल्म रचने को तैयार इतिहास

Lucknow Focus News Desk: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की पहली आधिकारिक झलक यानी टीज़र 3 जुलाई को दर्शकों के सामने पेश कर दी गई। इस टीज़र में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में और साउथ सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नज़र आए।
भारत की सबसे महंगी फिल्म बनी रामायण
इस फिल्म को लेकर जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है इसका बजट। करीब ₹835 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) की लागत वाली यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। इसे दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।
VFX से सजी एक पौराणिक दुनिया
टीज़र में दिखाई गई झलक ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। अद्भुत VFX, शानदार सेट डिज़ाइन और दमदार बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की भव्यता को दर्शाते हैं। कहानी एक पौराणिक युग में रची गई है जहाँ ब्रह्मा, विष्णु और शिव की त्रिमूर्ति से संचालित ब्रह्मांड में रावण की शक्ति और अहंकार संतुलन को बिगाड़ते हैं, और विष्णु — राम के रूप में धरती पर अवतरित होते हैं।
स्टारकास्ट: एक से बढ़कर एक कलाकार
- रणबीर कपूर – भगवान राम
- यश – रावण
- साई पल्लवी – सीता
- सनी देओल – हनुमान
- रवि दुबे – लक्ष्मण
- यह कास्ट भारतीय सिनेमा के लिए किसी ड्रीम टीम से कम नहीं मानी जा रही।
क्या 2000 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ेगी रामायण?
फिल्म का टीज़र देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक रही हैं। फिल्म समीक्षक और इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि रामायण मूवी आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अनुमान के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है। हालांकि, यह भविष्यवाणी है और असली तस्वीर फिल्म की रिलीज़ के बाद ही सामने आएगी।
रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक इतिहास को बड़े परदे पर जीवंत करने की कोशिश है। नितेश तिवारी की यह प्रस्तुति दर्शकों को सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा देने वाली है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर साबित हो सकती है।
Also Read: Bigg Boss 19 में एंट्री लेगी ‘AI रोबोट हबूबू’, पहली कंटेस्टेंट का नाम जानकर हर कोई हैरान




