हेल्थ एंड वेलनेस

छोटी-सी काली मिर्च के बड़े-बड़े गुण


काली मिर्च देखने में तो छोटी-सी होती है लेकिन इसके गुण बहुत बड़े-बड़े है। (Properties of black pepper) (Benefits of black pepper)
हमारा देश काली मिर्च के उत्पादन में सबसे आगे है। भारत में भी इसकी पैदावार केरल में सबसे अधिक होती है। भारत और इंडोनेशिया दुनिया में काली मिर्च के सबसे बड़े निर्यातक हैं।
काली मिर्च को मसालों का राजा भी कहते हैं। इसका व्यापार बहुत फायदे का सौदा है। अंग्रेजों ने भारत पर शासन के दौरान दूसरे मसालों के साथ काली मिर्च का भी खूब व्यापार किया।
इसकी तासीर गरम होती है। यह स्वभाव से वात-कफ और पित्तनाशक होती है। इसे मसाले के स्थान पर यदि औषधि कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। काली मिर्च में ये गुण पाए जाते हैं-
1-यह शरीर में पाचनक्रिया को शुद्ध करके भूख को बढ़ाती है। इसमें मौजूद पेपराइन नामक तत्व जठराग्नि को प्रदीप्त करता है।
2-यह कृमिनाशक औषधि भी है। आंत में पाए जाने वाले सभी छोटे-बड़े कीड़ों को मार देती है।
2-यह हमारे लीवर को मजबूत बनाती है। इसके सेवन से हमारी आंतों में अल्सर बनने की प्रक्रिया रुक या खत्म हो जाती है।
3-काली मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जिस वजह से वजन के नियंत्रण में भी सहायक है।
4-इसमें पाए जाने वाले एंटी आक्सीडेंट्स शरीर में कैंसर सेल्स को पनपने से रोकते हैं।
5-कैंसर के अलावा काली मिर्च डिप्रेशन, गैस्ट्रिक और दांतों-मसूड़ों संबंधी रोगों को पनपने से रोकती है।
6-काली मिर्च में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण गठिया के मरीजों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
7-आपके चेहरे पर यदि काले धब्बे हैं तो किसी भी सूप में काली मिर्च पाउडर को बुरककर इसका नियमित सेवन करें। लाभ होगा।
तो फिर देर किस बात की। आज ही सूप, पनीर में काली मिर्च का इस्तेमाल बढ़ा दें। अगर आप मांसाहारी हैं तो चिकेन, मछली, आमलेट और सी-फूड के सेवन के दौरान काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें।

Related Articles

Back to top button