उत्तर प्रदेश

  यूपी के इन जिलों में आज रात पड़ेंगे ओले    

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ यूपी में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदल रहा है। पहले फरवरी में ही खूब गरमी पड़ी। फिर मार्च में यही हाल रहा। मार्च के अंत में बारिश हुई और अब अप्रैल महीने के पहले दिन ही भारी बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम खुशगवार हो गया है। पर यह मौसम किसानों के लिए नुकसानदायक है। जिन लोगों की फसल अभी नहीं कटी है या खेतों में खड़ी है उनको ओलों ने भारी नुकसान पहुंचाया है।

एक अप्रैल की रात में बारिश और ओले गिरने के बाद मौसम विभाग ने यूपी के 14 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और अन्य कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी हुआ है वहां आजकल में भारी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

जिन 14 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहां के किसानों को खास तौर पर अलर्ट रहने की जरूरत है। ये जिले हैं- गोरखपुरसंत कबीर नगरबस्तीकुशीनगरमहाराजगंजसिद्धार्थनगरगोंडाबलरामपुरश्रावस्तीबहराइचलखीमपुर खीरीसीतापुरहरदोईबाराबंकी में बारिशतेज हवाओं के ओले गिरने का अनुमान लगाया है।

 

Related Articles

Back to top button