हेल्थ एंड वेलनेस

सर्दी में सेहत की देखभाल : शहद व लहसुन के सेवन से कई बीमारियां हो जाएंगीं छू-मंतर

 

हेल्थ डेस्क। सर्दी के मौसम में संक्रमित बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है इसके लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना काफी कारगर रहता है। ठंड के में सर्दी-जुकाम और बुखार सबसे ज्यादा होता है और लोग इससे राहत पाने के लिए देशी उपाय ज्यादा करते हैं। इसके लिए अदरक, काली मिर्च, तुलसी की चाय पीते हैं। इसके अलावा शहद में डूबा हुआ लहसुन का नुस्खा काफी कारगर और फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं।

नुस्खा कई बीमारियों में है रामबाण

शहद में डूबा हुआ लहसुन के सेवन से गले में खराश और सूजन से राहत मिलती है और यह अस्थमा रोगियों के लिए तो काफी लाभकारी है। यह नुस्खा मोटापे करने और डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए तो रामबाण है। इसके अतिरिक्त शहद में डूबा हुआ लहसुन के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और हार्ट से जुड़ी समस्याएं, जैसे- ब्लॉकेज और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। यह इम्यून को मजबूती प्रदान करता तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

 

फोटो साभार  सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button