धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट, आज शाम ‘जिंदगी का जश्न’ नाम से होगी प्रार्थना सभा

Lucknow Focus News Desk: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद, उनके परिवार ने आज गुरुवार (27 नवंबर, 2025) को एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसे परिवार ने एक खास नाम दिया है: ‘जिंदगी का जश्न’ (Celebration of Life)।
हेमा मालिनी का भावुक स्मरण
प्रार्थना सभा से पहले, धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें साझा कीं और बताया कि यह महान अभिनेता उनके लिए क्या मायने रखते थे।
इस दुखद घड़ी में, बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऐसी चर्चा है कि आज शाम आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी धर्मेंद्र के कुछ यादगार गीतों पर प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।




