बिजनेस

हीरो मोटर्स का बड़ा कदम: 1,200 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी को भेजे दस्तावेज

Lucknow Focus News Desk: वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी हीरो मोटर्स ने शेयर बाजार में उतरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ (Initial Public Offering) के लिए जरूरी दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं।

क्या है इस आईपीओ की योजना?

800 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

400 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री पेशकश (Offer for Sale – OFS) के तहत बेचे जाएंगे

जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग विभिन्न महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। 285 करोड़ रुपये की रकम कंपनी अपने पुराने कर्ज चुकाने में लगाएगी। 237 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नई मशीनों की खरीद पर खर्च होंगे। इसके अलावा, कुछ राशि का इस्तेमाल कार्बन मुक्त विकास (Carbon Neutral Growth), रणनीतिक अधिग्रहण और कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

पहले भी आई थी आईपीओ की योजना

हीरो मोटर्स ने इससे पहले अगस्त 2024 में भी सेबी के पास 900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा किए थे। लेकिन कुछ कारणों से कंपनी ने अक्टूबर 2024 में उस प्रस्ताव को वापस ले लिया था।

कौन है हीरो मोटर्स?

हीरो मोटर्स देश की अग्रणी मोटर वाहन तकनीकी कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप, और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों (ASEAN) में भी अपनी मौजूदगी रखती है। यह कंपनी मोटर वाहन मूल उपकरण निर्माता कंपनियों (OEMs) को पावरट्रेन सॉल्यूशंस यानी वाहन के इंजन और गियर से जुड़ी उन्नत तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Also Read: Multibagger Stock: इस शेयर ने मचाई धूम, सिर्फ 12 दिनों में CEO माइकल इंट्रेटर की दौलत हुई दोगुनी

 

Related Articles

Back to top button