ऐतिहासिक दिन: PM मोदी ने बनारस से 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कुल संख्या हुई 164

Lucknow Focus News Desk: देश के रेल नेटवर्क में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन चार नई सेवाओं के लॉन्च के साथ ही देश में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 164 हो गई है।
पीएम मोदी का संबोधन: ‘गर्व है यह मेक इन इंडिया ट्रेन है’
ट्रेनों को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं।
“वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।”
पीएम ने विकास पर जोर देते हुए कहा कि जिन देशों में बड़ी प्रगति हुई है, उनके आगे बढ़ने की शक्ति उनके डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में निहित है।
नए वंदे भारत रूट्स और लाभ
चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा ‘मेक इन इंडिया‘ के तहत विकसित ये अत्याधुनिक ट्रेनें, यात्रियों के सफर को आरामदायक और तेज बनाएंगी।
| नया रूट | प्रमुख लाभ | यात्रा समय में बचत |
| बनारस – खजुराहो | वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो को जोड़ेगी। धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा। | लगभग 2 घंटे 40 मिनट |
| लखनऊ – सहारनपुर | पश्चिमी और मध्य यूपी के लखनऊ, सीतापुर, बरेली जैसे शहरों को जोड़ेगी। रुड़की के रास्ते हरिद्वार तक पहुंच आसान। | लगभग 1 घंटा |
| फिरोजपुर – नई दिल्ली | इस रूट की सबसे तेज ट्रेन। पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला को राजधानी से जोड़ेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक। | 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी |
| एर्नाकुलम – बेंगलुरु | केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख आईटी, व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्रों को जोड़ेगी। क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को बढ़ावा। | 2 घंटे से अधिक की बचत (8 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी) |




