“कैसे कहूँ” की जीवंत प्रस्तुति ने लोगों को मोहा


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। हिंदुस्तानी अकादमी, उ0प्र0, प्रयागराज, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 एवम डेल्फिक एसोसिएशन ऑफ़ उ0प्र0 के संयुक्त प्रयास से “कैसे कहूँ” बेबाक कहानियाँ लेखन और जीवंत प्रस्तुति का आयोजन गुरुवार सायं डीपीए हॉल, लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 रामकृष्ण स्वर्णकार, आई0पी0एस0 ने की।
उक्त समारोह में अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ0 विद्याबिन्दु सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार, वरिष्ठ कहानीकार, ग़ज़लकार एवम गायक, डॉ0 हरिओम, आईएएस, अमरनाथ उपाध्याय, आईएएस, कात्यायनी सिंह, डॉ0 महेंद्र भीष्म, तरुणा सिंह, डॉ0 शोभा त्रिपाठी, पंकज प्रसून आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश श्रीवास्तव एवं डॉ0 सरल शर्मा ने किया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्रा, आईएएस, के नेतृत्व में संस्थान की महामंत्री डॉ0 सीमा गुप्ता एवम संस्थान के ही घनानंद पांडेय मेघ, राम लखन यादव, राम राज भारती, विपुल मिश्रा, इन्द्रासन सिंह “इंदु”, मनीष गुप्त कबीर, सुरेन्द्र शर्मा, पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव, सुधा शुक्ला, श्वेता, सुरेन्द्र गौतम आदि उपस्थित थे।




