देश

कांग्रेस का यह मास्टर-स्ट्रोक कितना खींच पायेगा महिलाओं के वोट?


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की नेशनल एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में मौजूद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं अन्य पदाधिकारी।
JANUARY 4, 2021

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में आया ऐसा सुझाव
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। महिलाओं के वोट को अपनी तरफ खींचने के लिए कांग्रेस ने एक जबरदस्त मास्टर-स्ट्रोक मारा है। ऐसा उसने आने वाले समय में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए किया है। कई राज्यों में इसी साल गर्मियों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह सुझाव महिला कांग्रेस की तरफ से आया है। जिसको पार्टी ने अब अपनी सैद्धांतिक सहमति दी है।
सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की नेशनल एग्जीक्यूटिव की पिछले 29 दिसंबर को हुई बैठक में इस सुझाव को रखा गया था।
महिला कांग्रेस के एक उच्चपदस्थ सूत्र के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के समक्ष पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने यह सुझाव रखा। जिस पर सर्वसम्मति से एग्जीक्यूटिव ने अपनी मुहर लगाई।

बैठक के पूर्व पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल का स्वागत करतीं सुष्मिता देव।

चुनाव में महिलाओं को अपनी तरफ खींचने का यह मास्टरस्ट्रोक ये है कि महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को यह सुझाव दिया है कि जिन राज्यों में आगामी महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उन विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 5 महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करे। इसका महिलाओं के बीच न केवल एक सकारात्मक संदेश जाएगा बल्कि ये बूथ लेवल की महिला कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवारों को महिलाओं के अधिक से अधिक वोट दिलाने में कामयाब हो सकेंगी।
उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इस सुझाव पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। कांग्रेस का यह मास्टर-स्ट्रोक दूसरे राजनीतिक दलों के लिए निश्चित तौर पर मुश्किलें पैदा करेगा।

सुष्मिता देव।
सूत्रों का कहना है कि हो सकता है दूसरी राजनीतिक पार्टियां भी ऐसा करें लेकिन कांग्रेस ने इस मामले में बढ़त तो ले ही ली है।
कांग्रेस के इन उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि महिला कांग्रेस का यह सुझाव प्रियंका गांधी को बहुत पसंद आया है। वैसे भी प्रियंका गांधी, सुष्मिता देव को बहुत पसंद करती हैं। प्रियंका के पिता स्व. राजीव गांधी सुष्मिता के पिता संतोष मोहन देव पर बहुत भरोसा करते थे।
(सभी फोटोज सौजन्य-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button