इन्फोटेनमेन्ट

इस बार कैसी मनेगी सलमान खान की ईद?

मुंबई। अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में आने वाली सलमान खान की नई फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म यह भी तय करेगी कि सलमान खान की ईद इस बार कितनी अच्छी बीतती है।

इस फिल्म से फिल्म अभिनेत्री शहनाज गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करेंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक शहनाज गिल को हाथोंहाथ लेते हैं या नहीं? वैसे सलमान की फिल्मों में सलमान ही छाए रहते हैं लेकिन यह देखने की बात होगी कि शहनाज गिल का अभिनय फिल्म में कितनी प्रभाव छोड़ता है।

सलमान फिल्म की इस नई फिल्म का नाम है-किसी का भाई, किसी की जान। यह ईद के जस्ट पहले 21 अप्रैल को रिलीज होगी? अगर फिल्म ने धुआंधार ओपनिंग की तो यह सलमान को ईद का गिफ्ट भी होगा।

(फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button