इन्फोटेनमेन्ट

ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे ‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी ट्रेलर, जानिए कब होगा रिलीज

Lucknow Focus news Desk: साउथ इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी ट्रेलर अब बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। ऋतिक ने हाल ही में होम्बले फिल्म्स के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया था और अब वे इस मेगा फिल्म को हिंदी बेल्ट में प्रमोट करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि नॉर्थ इंडिया में भी इसकी मजबूत पकड़ बने, इसलिए ऋतिक रोशन को प्रमोशन का चेहरा बनाया गया है। ट्रेलर का अनावरण 22 सितंबर दोपहर 12:45 बजे किया जाएगा।

फिल्म के अभिनेता व निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया –
“जब प्रकृति की ताकत टकराएगी एक सुपरस्टार की आग से। ‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी ट्रेलर का अनावरण करेंगे महानायक ऋतिक सर। और भी भाषाएं, और भी दिग्गज… अब ‘कांतारा’ की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी। बने रहिए हमारे साथ!”

‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म‘ कांतारा’ के बाद इस सीरीज की अगली कड़ी है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका सीधा मुकाबला वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से होगा।

यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

खास बात यह है कि फिल्म में एक विशाल वॉर सीक्वेंस तैयार किया गया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट की देखरेख में फिल्माया गया। इस सीक्वेंस में 500 से ज्यादा फाइटर्स और 3,000 कलाकार शामिल रहे। 25 एकड़ में फैले खास सेट पर इसे 45–50 दिनों तक शूट किया गया, जिससे यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंसेज में से एक बन गया है।

Related Articles

Back to top button