उत्तर प्रदेश

कानपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चला विशेष अभियान, छात्राओं को दी गई अहम जानकारी

Lucknow Focus News Desk : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन’ (Hub for Empowerment of Women) की टीम ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.

इस 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के चौथे दिन, टीम ने छात्राओं को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य (Sexual and Reproductive Health) से जुड़ी अहम जानकारी दी. उन्होंने संतुलित आहार के महत्व पर भी ज़ोर दिया.
इसके अलावा, टीम ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, जिनमें ये योजनाएं भी शामिल हैं:

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
  • निराश्रित पेंशन योजना

इसके साथ ही, उन्हें कुछ प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों और अधिनियमों की भी जानकारी दी गई, जैसे:

  1. वन स्टॉप सेंटरचा
  2. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
  3. महिला हेल्पलाइन 181
  4. 1090
  5. पोक्सो एक्ट

कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम (पॉश एक्ट)

इस कार्यक्रम में, हब की जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला ने छात्राओं के बीच पैम्फलेट भी बाँटे, ताकि वे इन सभी जानकारियों को याद रख सकें.

Related Articles

Back to top button