इन्फोटेनमेन्ट

Kaun banega Crorepati में प्रतिभागी न दे पाया एक करोड़ के प्रश्न का उत्तर। क्या आप जानते हैं जवाब?


JANUARY 20, 2021
इन्फोटेन्मेंट डेस्क
लखनऊ। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun banega Crorepati) में बुधवार को KBC प्रतिभागी मंगलम कुमार (Mangalam Kumar) एक करोड़ रुपये के प्रश्न का जवाब नहीं दे पाया। जवाब न पता होने के कारण उसने गेम से अपने को क्विट कर लिया। वह 50 लाख रुपये लेकर गया। एक करोड़ वाला प्रश्न बहुत कठिन था। क्या आप इसका जवाब जानते हैं ?
केबीसी KBC में प्ले एलांग के जरिये हॉटसीट (Hotseat) तक पहुंचे ग्रेटर नोएडा के मंगलम कुमार ने बहुत अच्छा गेम खेला खेला। कई प्रश्नों के उत्तर बेहद कठिन थे लेकिन उन्होंने दिए। वह 25 लाख वाले प्रश्न पर भी फंसे थे लेकिन तब उन्होंने अपनी बची अपनी एकमात्र लाइफलाइन एक्सपर्ट एडवाइस ले ली। इस प्रश्न का सही उत्तर एक्सपर्ट और जाने-माले वकील हरीश साल्वे ने दिया। यह प्रश्न यह था कि हैदराबाद (Hydarabad) में किस ब्रिटिश रेजीडेंट ने वहां की स्थानीय महिला खैरुन्निशां से शादी की थी ? इसका उत्तर जेम्स एचिलीज क्रिकपैट्रिक (James Achillies Kripatrick) था, जो विकल्प संख्या बी पर था। जेम्स एचिलीज क्रिकपैट्रिक ही थे जिन्होंने हैदराबाद में मशहूर छोटी रेजीडेंसी का निर्माण करवाया था।
Kaun banega Crorepati में इसके बाद 50 लाख रुपये के प्रश्न का उत्तर मंगलम कुमार (Mangalam Kumar) को मालूम था। वह प्रश्न था- सिंधु घाटी के हड़प्पा स्थल की खुदाई किस पुरातत्ववेत्ता की देखरेख में करवाई गई थी ? इसके चार विकल्प थे-ए-एनपी चक्रवती, बी-मोरटाइमर व्हीलर, सी-गिनेप्पी फिरेल और डी-दया राम साहनी। इसका सही उत्तर था-विकल्प डी-दया राम साहनी। इसका उत्तर मंगलम ने सही-सही दिया और 50 लाख रुपये जीत लिए।
इसके बाद बारी थी एक करोड़ के प्रश्न की। यहां पर उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी। ऐसे में उन्होंने क्विट करना ठीक समझा। इस तरह वह 50 लाख रुपये जीतकर गए। जब मंगलम ने गेम से क्विट करने का निर्णय कर लिया तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक करोड़ वाले प्रश्न का सही उत्तर बताया।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक करोड़ प्रश्न का जो प्रश्न किया था वह था-मिलिंदपन्ह में राजा मिनांजर या मिलिन्द के किस बौद्ध भिक्षु के साथ चर्चा का जिक्र है ? इसके चार विकल्प दिए गए थे-ए-असंग, बी-नागसेन, सी-महाधर्मरक्षित और डी-धर्मरक्षित। इसमें सही उत्तर विकल्प बी था। अर्थात नागसेन।
पिता नहीं पहुंच पाए थे हॉटसीट तक, बेटा पहुंचा
अमिताभ बच्चन ने मंगलम कुमार के जज्बे की तारीफ की। महत्वपूर्ण बात यह है कि मंगलम के पिता सुनील कुमार चौधरी केबीसी में पहुंचे थे लेकिन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेलकर ही बाहर हो गए थे। तब उन्होंने कामना की थी (यह कामना भविष्यवाणी साबित हुई) कि मेरे बेटा मंगलम KBC में हॉटसीट तक पहुंचे और मैं उसके साथ कंपेनियन के रूप में जाऊं। आज वह कामना पूरी हुई और सुनील कुमार चौधरी अपने पुत्र मंगलम कुमार के साथ कंपेनियन के रूप में कौन बनेगा करोड़पति में आए।
(फोटो-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan, Kaun Banega Crorepati, KBC

Related Articles

Back to top button